संभागीय अधिवेशन में लायंस क्लब निम्बाहेड़ा सम्मानित
निम्बाहेड़ा । निम्बाहेड़ा क्षेत्र में विगत 52 वर्षों से सेवा समर्पित एक मात्र संस्थान लाॅयंस क्लब निम्बाहेड़ा विविध सेवा प्रकल्पों के माध्यम से लगातार जरुरतमंदों को महती सेवाएं प्रदान कर रहा है। क्लब अध्यक्ष नानालाल भूतड़ा ने बताया कि रविवार को मन्दसौर के कुशाभाऊ ठाकरे आडिटोरियम में लायंस क्लब इन्टरनेशनल के बोर्ड आफ एपोइन्टी व मुख्य अतिथि सुरज बागला, संत दिग्विजयराम की निश्रा, सम्भागीय अध्यक्ष दिनेश बाबानी की अध्यक्षता एवं उपप्रान्तपाल प्रथम निशांत जैन व उपप्रान्तपाल द्वितीय सीपी विजयवर्गीय के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न सम्भागीय अधिवेशन में इस वर्ष भी क्लब की सेवा उत्कृष्टता व सदस्यों के समर्पण को सराहा गया। सराहना के क्रम में क्लब को नैत्रदान, फेलोशिप, सेवा गतिविधी, फोटो प्रदर्शनी व महिला सशक्तिकरण की दिशा उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्कृष्टता पुरस्कार तथा क्लब के आई डोनेशन कमेटी के चेयरमैन डॉ. जेएम जैन व कोषाध्यक्ष विनोद कुमार माहेश्वरी को श्रेष्ठ सेवा पुरस्कार से तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय कुमार आगार, सम्भागीय सलाहकार जीआर गर्ग, सचिव सुनील डुंगरवाल एवं सक्रिय सदस्य मनोहर लाल वासवानी को समर्पित सेवाओं के लिए उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भूतड़ा ने कहा कि उपरोक्त सम्मान क्लब के प्रत्येक सदस्य के प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सेवा सहयोग से मिला है। क्षेत्र के सभी प्रबुद्धजनो के सुझावों को ध्यान में रखते हुए वर्तमान सेवाओं के अतिरिक्त चिकित्सा, शिक्षा व पर्यावरण के क्षेत्र में विविध गतिविधियां संचालित की जाएगी।