अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा के चित्तौड़गढ़ से संस्थापक सदस्यों ने रामदेवरा बैठक में भाग लिया

By :  vijay
Update: 2026-03-30 13:50 GMT

 घोसुण्डा। अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा के राष्ट्रीय संगठन निर्माण को लेकर रामदेवरा में एक विशाल बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण सभा में देशभर के विभिन्न राज्यों और जिलों के संस्थापक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मीडिया प्रभारी कैलाश जीनगर के अनुसार, बैठक के दौरान प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर चित्तौड़गढ़ जीनगर समाज के प्रतिनिधियों के रूप में सचिव नवरतन जीनगर, कोषाध्यक्ष अंबालाल चितारा, एडवोकेट ममता जीनगर और यशस्वी जीनगर ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

चित्तौड़गढ़ से गए इन संस्थापक सदस्यों ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नवनियुक्त पदाधिकारियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर लोकेश परमार (उदयपुर), राष्ट्रीय महासचिव पद पर ओम प्रकाश डाबी (दिल्ली) और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद पर लक्ष्मीनारायण सिसोदिया (जोधपुर) को सर्वसम्मति से चुना गया है।

Similar News