जिला कलक्टर ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण
चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने सोमवार को जिला कारागृह, चित्तौड़गढ़ का निरीक्षण कर वहां बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने कारागृह में स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधाओं सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुसार सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं तथा कारागृह परिसर में स्वच्छता एवं अनुशासन बनाए रखा जाए।
जिला कलक्टर ने कारागृह में संचालित गतिविधियों की जानकारी लेते हुए बंदियों के पुनर्वास एवं सुधारात्मक कार्यक्रमों पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) रामचंद्र खटीक तथा उपखंड अधिकारी चित्तौड़गढ़ बीनू देवल, जेलर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।