भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: बीकानेर में कनिष्ठ सहायक के घर ACB की रेड, 2.25 करोड़ का सोना और 76 लाख कैश बरामद

Update: 2026-02-13 17:21 GMT


बीकानेर। राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी (ACB) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक को अंजाम दिया है। फलोदी की बाप पंचायत समिति के कानासर ग्राम पंचायत में तैनात कनिष्ठ सहायक (जूनियर असिस्टेंट) शुभकरण परिहार के ठिकानों पर शुक्रवार सुबह एसीबी की टीमों ने एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में कुबेर का खजाना हाथ लगा है, जिसे देखकर अधिकारी भी दंग रह गए।

नोटों की गड्डियां गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन

एसीबी की जांच में परिहार के घर से करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपये का सोना, 7.5 लाख रुपये की चांदी और 76 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। आरोपी ने घर में इस कदर नोट छुपा रखे थे कि उन्हें गिनने के लिए नोट काउंटिंग मशीन का सहारा लेना पड़ा।

आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि शुभकरण के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने पर 11 फरवरी को मामला दर्ज किया गया था। डीआईजी भुवन भूषण यादव और उनकी टीम के नेतृत्व में 5 टीमें गठित की गईं, जिन्होंने बीकानेर शहर की जयनारायण व्यास कॉलोनी, वैशाली धाम, रानी बाजार और पूनरासर गांव सहित 5 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News