वैलेंटाइन डे स्पेशल: इस बार अपने पार्टनर को उनकी राशि के अनुसार दें खास तोहफा

Update: 2026-02-07 23:00 GMT


वैलेंटाइन डे का मतलब सिर्फ लाल गुलाब और चॉकलेट देना नहीं होता, बल्कि यह अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का दिन है। यदि आप उलझन में हैं कि अपने बॉयफ्रेंड को क्या गिफ्ट दें, तो ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार राशि आधारित चुनाव एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है:

मेष राशि: इन्हें एडवेंचर पसंद है। आप इन्हें स्पोर्ट्स जूते, जिम का सामान, एडवेंचर वाउचर या ट्रेंडी स्नीकर्स गिफ्ट कर सकती हैं।

वृषभ राशि: ये सादगी पसंद करते हैं। एक बढ़िया परफ्यूम, लेदर वॉलेट या हाथ से लिखा प्यार भरा लेटर इनके लिए सबसे खास होगा।

मिथुन राशि: इन्हें मनोरंजन और गैजेट्स का शौक होता है। हेडफोन, अच्छी किताब या मोबाइल एक्सेसरीज देना बेहतर रहेगा।

कर्क राशि: ये बेहद भावुक होते हैं। पुरानी यादों वाला फोटो फ्रेम या हाथ से बना कार्ड इनके दिल को छू जाएगा।

सिंह राशि: इन्हें ब्रांडेड और शानदार चीजें पसंद हैं। एक महंगी घड़ी, चश्मा या स्टाइलिश ड्रेस इनके लिए परफेक्ट है।

कन्या राशि: इन्हें काम आने वाली चीजें दें। ऑफिस डायरी, पेन या कोई उपयोगी स्मार्ट गैजेट इनके लिए बेस्ट है।

तुला राशि: सुंदरता और रोमांस के शौकीन इन जातकों को अच्छे कपड़े, परफ्यूम या एक रोमांटिक डिनर डेट पर ले जाएं।

वृश्चिक राशि: इन्हें गहरे अर्थ वाले गिफ्ट पसंद हैं। दिल की बात लिखा हुआ लेटर और आपका सच्चा भरोसा इनके लिए काफी है।

धनु राशि: घुमक्कड़ स्वभाव के कारण इन्हें ट्रैवल बैग, कैमरा या ट्रिप से जुड़ी चीजें उपहार में दें।

मकर राशि: मेहनती मकर राशि वालों को प्रोफेशनल चीजें जैसे अच्छी क्वालिटी की घड़ी या ऑफिस बैग गिफ्ट करें।

कुंभ राशि: इन्हें कुछ नया और अनोखा चाहिए। बाजार में आया कोई भी नया गैजेट या यूनिक गिफ्ट इन्हें आकर्षित करेगा।

मीन राशि: ये बेहद रोमांटिक होते हैं। मधुर संगीत की कोई चीज, यादगार तोहफा या हाथ से लिखा पत्र इन्हें बहुत खुशी देगा।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News