गरमा गरम केले की बज्जी के साथ चाय की चुस्की लेने का मजा ही कुछ और है. यह रेसिपी स्नैक्स के लिए बहुत ही बेस्ट ऑप्शन है. इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होने की वजह से बच्चे इसे मांग-मांग कर खाएंगे. केले की बज्जी को आप कुछ ही मिनटों में बनाकर सर्व कर सकते हैं. इसे आप चाहें तो चाय के अलावा चटनी के साथ भी खा सकते हैं. आज आपको इसे बनाने की सिंपल रेसिपी बताते हैं.
केले की बज्जी बनाने की सामग्री
1 कच्चा केला
¾ कप बेसन
2 बड़े चम्मच चावल का आटा
¼ छोटा चम्मच हल्दी
½ छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
चुटकी भर हींग / असफोएटिडा
¾ छोटा चम्मच नमक
½ कप पानी
¼ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
तेल
केला बज्जी बनाने की विधि
केला बज्जी बनाने के लिए पहले, कच्चे केले का छिलका छील लें.
आप इन्हें गोल या लंबे आकार में थोड़ा मोटा काटें.
केले का रंग काला न पड़े इसलिए इन्हें आप पानी में भिगो कर रख दें.
अब आप एक कटोरे में बेसन और चावल का आटा डालकर घोल तैयार कर लें.
फिर इसमें हल्दी, मिर्च पाउडर, चुटकी भर हींग और नमक भी डाल दें.
अब आप इन मसालों को अच्छी तरह मिला लें.
फिर इसमें आधा कप पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
इसके बाद इसमें बेकिंग सोडा डाल कर धीरे से मिलाएं.
अब भीगे हुए केले के टुकड़ों को थपथपाकर इसकी एक्स्ट्रा नमी को निकाल दें.
अब इन केले के टुकड़ों को घोल में डुबोकर अच्छी तरह लपेट लें.
फिर इन्हें तेल गर्म करके डीप फ्राई करें.
इनके कुरकुरा और सुनहरा भूरा होने के बाद तेल से बाहर निकालें.
अब आप गरमा गरम चाय के साथ इसका आनंद लें.
