इन वजहों से टूटती हैं शादियां: कुछ महीने भी नहीं निभा पा रहे सात जन्मों का बंधन,

Update: 2025-06-26 02:53 GMT
कुछ महीने भी नहीं निभा पा रहे सात जन्मों का बंधन,
  • whatsapp icon

शादी को जीवनभर का बंधन माना जाता रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में तलाक और अलगाव के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। अरेंज मैरिज हो या लव मैरिज, आजकल जोड़ियां बनने से पहले ही टूट रही हैं। इसके पीछे कई सामाजिक, भावनात्मक और व्यवहारिक कारण हो सकते हैं। चलिए जानते हैं शादी टूटने के क्या हैं मुख्य कारण

बदलते सांस्कृतिक मूल्य

पहले शादी को जीवनभर का बंधन माना जाता था, लेकिन अब लोग व्यक्तिगत आज़ादी और आत्म-सम्मान को अधिक महत्व देने लगे हैं। पश्चिमी सोच और आधुनिक जीवनशैली ने पारंपरिक सोच को चुनौती दी है।अब लोग "मैं" और "मेरा करियर", "मेरे फैसले" पर ज़ोर देने लगे हैं। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य और सामूहिक सोच की भावना कम हो रही है।

संचार की कमी

कई बार कपल्स अपनी समस्याएं एक-दूसरे से शेयर नहीं करते या ठीक से समझ नहीं पाते। बात न करने से गलतफहमियां बढ़ती हैं, जो रिश्ते को कमजोर कर देती हैं। फिल्में, सोशल मीडिया या दूसरों की शादियों को देखकर बहुत ज्यादा उम्मीदें पाल लेना भी रिश्तों को खराब कर देती है। जब ये उम्मीदें पूरी नहीं होतीं तो निराशा और झगड़े शुरू हो जाते हैं।

 



 प्यार का कम होना

शादी के बाद कई लोगों के बीच धीरे-धीरे प्यार कम होने लगता है। माना जाता है कि जो लोग लव मैरिज करते हैं उनके साथ ये समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। शादी के बाद जिम्मेदारियां बढ़ जाती है जिस वजह से वह एक दूसरे को समय नहीं दे पाते हैं, जो कई बार उनकी दूरियों का कारण बन जाता है।


पारिवारिक हस्तक्षेप

माता-पिता या रिश्तेदारों की अत्यधिक दखलंदाजी भी दंपत्तियों के बीच तनाव का कारण बनती है। विशेषकर संयुक्त परिवार में रहने वाले कपल्स इस समस्या से अधिक जूझते हैं। लोग समाज की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए झूठी खुशियां दिखाते हैं। जब तुलना होती है, तो असंतोष और कुंठा जन्म लेती है।

आर्थिक असंतुलन और करियर की दौड़

अगर एक साथी अधिक कमा रहा हो या अधिक सफल हो, तो ईगो टकरा सकती है। टाइम की कमी और वर्क-लाइफ बैलेंस न बना पाने से भी रिश्तों में दूरी आ जाती है। ऐसे में खुले मन से बातचीत करें और समस्याओं को मिलकर सुलझाएं। एक-दूसरे की भावनाओं और करियर की इज्जत करें। परिवार को सीमा में रखें और अपनी निजता का सम्मान करें।

रिश्ते में किसी तीसरे का आना

शादीशुदा इंसान इमोशनल या फिर अन्य जरूरत को पूरा करने के लिए शादी से बाहर किसी दूसरे इंसान से रिश्ता बना लेते हैं। इस वजह से उनकी शादी टूट जाती है, क्योंकि इस रिश्ते में भरोसा खत्म हो जाता है। एक रिपोर्ट्स के अनुसार तलाक का सबसे बड़ा कारण एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को ही बताया गया है।

Tags:    

Similar News