दिल्ली में शनिवार को बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

By :  vijay
Update: 2024-07-19 17:59 GMT
दिल्ली में शनिवार को बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
  • whatsapp icon

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह हल्की बारिश या तेज हवा चलने की संभावना है।दिल्ली के कुछ इलाकों में शुक्रवार सुबह हुई बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक करीब 4.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश आया नगर में 13.3 एमएम रिकॉर्ड की गई। वहीं, पालम में 4.8 एमएम और लोदी रोड में 0.8 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह हुई बारिश के कारण मौसम में आर्द्रता 95 फीसदी बनी रही। शुक्रवार को अधिकतर क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर को अच्छी धूप खिली। दोपहर में धूप ने लोगों को परेशान किया।


 मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह हल्की बारिश या तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

Similar News