ट्रेन रोकने पहुंचे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

By :  prem kumar
Update: 2024-07-04 08:55 GMT
ट्रेन रोकने पहुंचे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
  • whatsapp icon

जयपुर। नीट परीक्षा मामले में राजस्थान यूथ कांग्रेस ने गुरुवार को ट्रेन रोकाे आंदोलन किया। जयपुर में यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और सांगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में गांधी नगर स्टेशन पर प्रदर्शन किया। ट्रेन रोकने से पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। जोधपुर में भी प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

पूर्व निर्धारित सूचना के मुताबिक प्रदर्शन से पहले ही गांधी नगर स्टेशन के बाहर और अंदर पुलिस का भारी जाब्ता तैनात था। यूथ कांग्रेस के नेता सुबह गांधी नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। सभी प्लेटफॉर्म पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान अभिमन्यु पूनिया और पुलिस के बीच कहासुनी हुई। पुलिस अभिमन्यु को जबरन उठाकर रेलवे स्टेशन से बाहर ले गए। युवा कांग्रेस का कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। कांग्रेस नेता पुलिस को हिदायत दे रहे थे की विधायक के साथ पुलिस इस तरीके से बर्ताव नहीं कर सकती।

Tags:    

Similar News