राजस्थान में नौजवानों को चुनाव लड़ने का नहीं दिया जा रहा है मौका-पायलट

Update: 2025-08-05 18:10 GMT


जयपुरराजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राज्य सरकार पर नौजवानों को चुनाव लड़ने का मौका नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि लोकतंत्र में चुनाव की प्रक्रिया महत्वपूर्ण होती है लेकिन राज्य सरकार की आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि छात्र संघ चुनाव नहीं करवाए जा रहे है।

श्री पायलट मंगलवार को यहां शहीद स्मारक पर राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) द्वारा छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर आयोजित प्रदर्शन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव की प्रक्रिया महत्वपूर्ण होती है। हार या जीत बाद में तय होती है लेकिन नौजवानों को चुनाव लड़ने का मौका ही नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पालिका और पंचायत के चुनाव भी नहीं करवा रही है। देरी पर देरी हो रही है। याद रखे। जिस जिसने नौजवान को दबाया है वो ज्यादा नहीं चला है। सरकार को चुनाव करवाने पड़ेंगे हम सभी लोग इन छात्रों के साथ है

Similar News

सत्ता की नींद उड़ाने उतरे लोकतंत्र के प्रहरी:: आसींद में पत्रकारों का 'आर-पार' का शंखनाद