अजमेर: आतंकी साजिश के नेटवर्क का खुलासा, दरगाह क्षेत्र का संदिग्ध गिरफ्तार; हनुमानगढ़ दहलाने की थी योजना

Update: 2026-03-15 08:33 GMT


अजमेर/हरियाणा। राजस्थान में आतंकी साजिश के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। हरियाणा पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में रहने के आरोप में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक आरोपी अजमेर के दरगाह क्षेत्र स्थित लौंगिया का निवासी अली अकबर उर्फ बाबू है। इस खुलासे के बाद खुफिया एजेंसियां और स्थानीय पुलिस अलर्ट मोड पर हैं।

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आया था आरडीएक्स

पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। आतंकियों की पहली साजिश राजस्थान के हनुमानगढ़ में बम विस्फोट करने की थी। इसके लिए पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी ने अमृतसर में आरडीएक्स मुहैया कराया था, जो ड्रोन के जरिए सीमा पार से पंजाब पहुंचा था। हालांकि, हनुमानगढ़ में आईईडी तो पहुंच गई थी, लेकिन आरडीएक्स समय पर न पहुंचने के कारण उनकी बड़ी साजिश विफल हो गई।

अजमेर में चलाता था टेंपो, सोशल मीडिया से हुआ 'माइंड वॉश'

अजमेर का निवासी अली अकबर शहर में रात के समय टेंपो चलाने का काम करता था। उसके बड़े भाई अली असगर ने बताया कि अकबर 8 मार्च को अजमेर से बाहर गया था और तब से परिवार के संपर्क में नहीं था। भाई का कहना है कि अली अकबर का किसी ने 'माइंड वॉश' किया है और उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए। अकबर की शादी 2020 में सोजत (पाली) में हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं।

गंज थाना पुलिस ने दी दबिश, परिवार से पूछताछ

रविवार तड़के अजमेर की गंज थाना पुलिस ने लौंगिया क्षेत्र स्थित अकबर के घर पर दबिश दी। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर जरूरी दस्तावेज और अकबर के संभावित संपर्कों की जानकारी जुटाई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए संदिग्ध लोगों के संपर्क में था। एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क के तार और कहां-कहां जुड़े हुए हैं।

राजस्थान की अन्य प्रमुख खबरें:

बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने राजस्थान को बड़ी सौगात देते हुए हाईवे को 6-लेन करने की मंजूरी दी है, जिससे परिवहन में बड़ा फायदा होगा।

सिलेंडर हादसा: राजस्थान में टायर फटने से गैस सिलेंडरों से भरा मिनी ट्रक पलट गया, जिससे 145 सिलेंडर हाईवे पर बिखर गए और हड़कंप मच गया।

फर्जीवाड़ा: SOG ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर सरकारी शिक्षिका बनीं दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

JJM घोटाला: जल जीवन मिशन घोटाले में फरार रिटायर्ड IAS की तलाश में ACB की 6 टीमें जुटी हैं।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455

Similar News