ड्योढ़ीवाला मेहता समाज की बैठक सम्पन्न, सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन

Update: 2026-03-15 10:10 GMT

 

उदयपुर । ड्योढ़ीवाला मेहता समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को समाज के बैठक स्थल पर आयोजित की गई, जिसमें समाज के सदस्यों की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में समाज की गतिविधियों को और अधिक सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अनिल मेहता को अध्यक्ष, हिम्मत सिंह मेहता को उपाध्यक्ष, अंकित मेहता को सचिव, अनुराग मेहता को सह सचिव तथा महेन्द्र मेहता को कोषाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त संजय मेहता को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में पारस मेहता, नरेन्द्र मेहता, धर्मेन्द्र मेहता, सौरभ मेहता तथा संजय मेहता को शामिल किया गया। बैठक में समाज के सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भविष्य में और अधिक सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही समाज में एकता, सहयोग एवं सामूहिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। अंत में अध्यक्ष अनिल मेहता ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समाज के विकास एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

Similar News