चित्तौड़गढ़ में नए जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने संभाला पदभार
चित्तौड़गढ़ Mukesh mundada । जिले में प्रशासनिक फेरबदल के बाद नव नियुक्त जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। उनके आगमन पर कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
अतिरिक्त कलेक्टर प्रभा गौतम, रामचंद्र खटीक, उपखंड अधिकारी बीनू देवल और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।
डॉ. मंजू ने विधिवत रूप से कार्यभार संभालने की औपचारिकताएं पूरी कीं और इसके बाद कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों का संक्षिप्त निरीक्षण भी किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ में उनकी यह दूसरी पोस्टिंग है, इससे पहले वे श्रीगंगानगर में सेवाएं दे चुकी हैं। उन्होंने जिले को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर से समृद्ध बताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू किया जाएगा।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाएगा, ताकि किसी को भी अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतारने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा
