उदयपुर: सर्वेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेगी राम कथा, पोस्टर का हुआ विमोचन

Update: 2026-04-03 08:14 GMT

उदयपुर। सेक्टर 3 स्थित डोरे नगर के सर्वेश्वर महादेव मंदिर में आगामी 8 अप्रैल से भव्य श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर पाटोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर डोरे नगर भक्त मंडल एवं अतिथियों द्वारा कार्यक्रम के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया।

संगीतमय कथा और भव्य कलश यात्रा

कार्यक्रम संयोजक गोपाल सैनी ने जानकारी दी कि कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथा व्यास पुष्कर दास महाराज द्वारा किया जाएगा। आयोजन का शुभारंभ 8 अप्रैल, बुधवार को दोपहर 3 बजे भव्य पोथी एवं कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा सर्वेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे डोरे नगर का भ्रमण करते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी। यात्रा में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर कलश उठाएंगी, वहीं पुरुष भजन-कीर्तन करते हुए साथ चलेंगे।

सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान

श्री राम कथा का यह संगीतमय प्रवाह 14 अप्रैल तक चलेगा। प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। विठ्ठल वैष्णव ने बताया कि पोस्टर विमोचन के दौरान डॉ. अनुष्का संस्थान के सचिव राजीव सुराणा, देवी सिंह गहलोत, मनोहर सिंह चौहान, अमर सिंह, ललित सिंह कच्छवाहा, लव शर्मा, दामोदर सैनी, शिव शंकर गौड़, संजय पुजारी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News