पक्षियों के लिए बांधे परिन्डे

Update: 2026-04-11 18:26 GMT


चित्तौड़गढ़। एनएसयूआई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। अविनाश आचार्य के नेतृत्व में महाराणा प्रताप राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में जगह जगह पक्षियों के पानी पीने के लिए परिन्डे बांध प्रतिदिन इसमें पेयजल भरने का नियम बनाया गया, जिससे गर्मी व धूप से परिन्दों को राहत मिले। इस दौरान खुमेन्द्र गुर्जर, दिव्यांषु शर्मा, कन्हैयालाल गुर्जर, अजय मीणा, ईश्वर गुर्जर, ईश्वर धाकड, पूजा गुर्जर, लक्ष्मी जाट, कृष्णा मीणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी प्रकार सैंती स्थित कच्ची बस्ती क्षेत्र में गरीब छात्रों को पुस्तकें एवं पेन वितरित कर सभी छात्रों को शिाक्षा के प्रति जागरूक किया।

Similar News