आबकारी विभाग में विशेष स्वच्छता अभियान: आयुक्त नमित मेहता ने किया निरीक्षण

Update: 2026-04-11 12:10 GMT

उदयपुर । आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में शनिवार को उदयपुर स्थित आबकारी विभाग मुख्यालय में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान आयुक्त ने स्वयं कार्यालय परिसर का सघन निरीक्षण किया और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान  मेहता ने विभिन्न अनुभागों का अवलोकन करते हुए स्पष्ट किया कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि नियमित प्रक्रिया होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यस्थल को सुव्यवस्थित रखें ताकि कार्यक्षमता में वृद्धि हो सके।

नकारा सामग्री के निस्तारण पर जोर

आयुक्त ने कार्यालय में वर्षों से जमा अनुपयोगी और नकारा सामग्री को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक वस्तुओं के संचय से कार्यालय की छवि प्रभावित होती है और जगह का अभाव बना रहता है। इस मौके पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त (पॉलिसी) प्रदीप सिंह सांगावत, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त (प्रशासन) अनिल शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News