जिला स्तरीय जनसुनवाई 16 को
By : vijay
Update: 2026-04-10 18:20 GMT
उदयपुर, । आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए लागू त्रि स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय जनसुनवाई माह के तीसरे गुरूवार 16 अप्रैल को सुबह 11 से 2 बजे तक राजस्थान संपर्क आईटी केंद्र में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में होगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को जनसुनवाई के दौरान अपने विभाग से संबंधित लंबित एवं निस्तारित प्रकरणों की प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।