कोटा रोडवेज की बस में टिकट का अवैध धंधा: फ्लाइंग टीम की रेड में 15 से ज्यादा फर्जी टिकट बरामद
कोटा: कोटा रोडवेज डिपो की कोटा-बीकानेर रूट की बस में टिकटों के अवैध गोरखधंधे का बड़ा मामला सामने आया है। अजमेर की फ्लाइंग (CBS) टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान बस सारथी के पास से 15 से ज्यादा अवैध टिकट बरामद किए हैं।
कार्यवाही के दौरान हड़कंप मच गया और बस सारथी हितेश यादव मौके पर ही टिकट मशीन (ETIM) और बस छोड़कर फरार हो गया। बाद में अजमेर डिपो के कर्मचारी ने कोटा पहुंचकर ईटीएम मशीन को कार्यालय में जमा करवाया।
मुख्य अपडेट:
फ्लाइंग रेड: शुक्रवार को बीकानेर से कोटा आ रही बस को अजमेर फ्लाइंग टीम ने रास्ते में रोका।
बरामदगी: बस सारथी के पास से 15-20 अतिरिक्त टिकट मिले, जिनका कोई रिकॉर्ड नहीं था।
जांच: कोटा रोडवेज के चीफ मैनेजर अजय मीणा ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है कि ये टिकट बुकिंग एजेंट से लिए गए थे या कहीं और से प्रिंट कराए गए थे।
