ऐरवाल समाज का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचा, ओम बिरला से की शिष्टाचार भेंट

By :  vijay
Update: 2026-03-25 13:35 GMT


बून्दी,  । 1 मार्च 2025 को कोटा की धरा पर लोकसभा अध्यक्ष ओम   बिरला के द्वारा ऐरवाल समाज के सामुदायिक भवन का शिलान्यास कर समाज को समस्त प्रकार से सहयोग करने पर राजस्थान के बून्दी जिला एवं ऐरवाल समाज के प्रदेश महामंत्री महावीर ऐरवाल एवं झालावाड़ जिले एवं ऐरवाल समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संयोजक प्रभुलाल ऐरवाल एडवोकेट के नेतृत्व में राज्य के कोटा, बून्दी, झालावाड़, बारां, जयपुर, भीलवाड़ा जिले के शिष्ठ मण्डल ने बिरला  से भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया तथा बधाई देकर स्वागत किया।

प्रान्तीय ऐरवाल महासभा के प्रदेश महामंत्री महावीर ऐरवाल ने बताया कि धन्यवाद एवं बधाई स्वागत के दौरान ऐरवाल समाज के राष्ट्रीय संगठन अहिरवार समाज संघ, भारत के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रभुलाल ऐरवाल एडवोकेट के नेतृत्व में राजस्थान की सूची में ऐरवाल जाति तथा मध्यम प्रदेश की तर्ज पर अहिरवार जाति को जुड़वाने हेतु राजस्थान स्तर से आ रही समस्या के निराकरण के लिए ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन के दौरा समाज के शिष्ठ मण्डल, बून्दी से प्रदेश महामंत्री महावीर वर्मा व कविता वर्ता, कोटा से महासभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं संरक्षक मोहनलाल, झालावाड़ से प्रदेश संयुक्त सचिव ओंकारलाल ऐरवाल व संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामसिंह वर्मा, हितेश ऐरवाल, महिला प्रतिनिधि में ममता ऐरवाल, पूजा रानी, जयपुर से रैदास महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामस्वरूप अहिरवार व जिलाध्यक्षा राजकुमारी अहिवार समाज सेवी प्रेमनारायण व बंसन्ती बाई, बारां जिले से रामबिलास वर्मा तथा भीलवाड़ा जिले से मिडिया प्रभारी जीवन ऐरवाल, शिवलाल ऐरवाल, कंवरलाल, शान्तिलाल व महावीर उपस्थित रहे।

प्रेदश महामंत्री ऐरवाल ऐरवाल ने बताया कि लोकसभा स्पीकर ओम   बिरला द्वारा समाज की समस्या का हर संभव निराकरण करने हेतु समाज को आवश्वासन दिया।

Similar News