जयपुर में चार मंजिला हवेली गिरी, पिता-पुत्री की मौत, 5 घायल

Update: 2025-09-06 04:50 GMT

  

जयपुर। शुक्रवार देर रात सुभाष चौक सर्किल स्थित बाल भारती स्कूल के पीछे एक चार मंजिला जर्जर हवेली अचानक ढह गई। हादसे में सात लोग मलबे में दब गए। रेस्क्यू टीम ने सभी को बाहर निकाल लिया, लेकिन इस हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई। पांच अन्य घायलों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने पूरी रात राहत कार्य चलाया। सुबह तक प्रभात (33) और उनकी छह साल की बेटी पीहू के शव बरामद किए गए। प्रभात की पत्नी सुनीता (25) गंभीर रूप से घायल है। इसके अलावा वासुदेव (34), उनकी पत्नी सुकन्या (23) और बेटे सोनू (4) व ऋषि (6) को रात में ही रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा दिया गया। इलाज के बाद एक घायल को छुट्टी दे दी गई है।




 स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते हवेली की दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं। हवेली पुराने चूने से बनी हुई थी और लंबे समय से जर्जर अवस्था में खड़ी थी। हादसे के समय मकान में 20 से ज्यादा लोग मौजूद थे। सभी लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और यहां किराए पर रह रहे थे।

पुलिस ने मलबा हटाकर आसपास के मकानों की भी जांच शुरू कर दी है ताकि आगे किसी बड़े हादसे को टाला जा सके। प्रशासन ने इलाके में खतरनाक इमारतों की सूची बनाने और तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


 

Similar News

सलूंबर में दिल दहला देने वाली घटना:: मां ने बेटी को जहर खिलाकर खुद की भी जीवनलीला समाप्त की