स्मार्ट सिटी अजमेर को पॉलिथीन मुक्त बनाने में स्वयंसेवी संस्थाएं अहम भूमिका निभाए -- देवनानी

By :  vijay
Update: 2026-03-21 17:10 GMT

अजमेर । राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि स्मार्ट सिटी अजमेर को पॉलिथीन मुक्त स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए स्वयंसेवी संस्था अहम भूमिका निभाए।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी आज सामाजिक सरोकार के क्षेत्र मे अग्रणीय संस्था जवाहर फाउंडेशन द्वारा क्लीन अजमेर ग्रीन अजमेर अभियान के शुभारंभ पर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में स्वाभिमान भोज रसोई पर आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवी संस्थाओ के प्रतिनिधियों से औपचारिक बातचीत कर रही थी।

उन्होंने कहा कि आमजन को दैनिक दिनचर्या में कपड़े के ठेले का उपयोग करना चाहिए। सामाजिक संस्थाएं आमजन को पॉलिथीन का बहिष्कार करने के लिए जागरूक करें अन्यथा भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने होंगे ।

इस अवसर पर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य सुनील माथुर ने कहा कि आमजन को पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पॉलिथीन का उपयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पॉलिथीन का उपयोग बन्द नहीं किया गया तो भविष्य में परिणाम घातक होंगे !

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ मनीराम कुमार ने कहा कि पॉलिथीन हटाओ गोवंश बचाओ अति आवश्यक है।पॉलिथीन के कारण गोवंश बेमौत मारी जा रही है ।गोवंश एवं पशु संरक्षण के लिए पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने के लिए आमजन को जागरूक किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ अरविंद खरे ने कहा कि आजकल होटल एवं रेस्टोरेंट से पॉलिथीन में गर्म पेय एवं खाद्य पदार्थ के टेक अवे का प्रचलन बढ रहा है !जिससे कैंसर सहित पेट की गंभीर बीमारियां हो रही है!

जवाहर फाउंडेशन अजमेर के प्रभारी शिव कुमार बंसल ने बताया कि जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष उद्योगपति एवं समाजसेवी रिजु झुनझुनवाला के निर्देशानुसार स्वच्छ अजमेर स्वस्थ अजमेर कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जवाहर फाउंडेशन द्वारा आमजन को जागरुक कर कपड़े के ठेले वितरित कर रही है ।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ मनीराम कुमार डॉ सुनील माथुर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ अरविंद खरे उप अधीक्षक डॉ अमित यादव जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा के नेतृत्व में आम जन को पॉलिथीन मुक्त अजमेर बनाने के लिए जागरुक कर एक हजार कपड़े के थैले वितरित किए गए ।

इस अवसर पर जवाहर फाउंडेशन के महेश चौहान मामराज सेन मनीष अग्रवाल पार्षद नलिनी शर्मा राजेश शर्मा डॉ लाल थदानी राजकुमार गर्ग घनश्याम जोशी कशिश कच्छावा विशाल पाराशर सुनील शर्मा मनोज गुप्ता धुव्रिका सिसोदिया हेमराज सिसोदिया आदि ने आमजन को एक हजार कपड़े के थैले वितरित कर दैनिक दिनचर्या में कपड़े के ठेले का उपयोग करने का संकल्प दिलाया ।

Similar News