लोटे में रखा पानी पीने से महिला की तबीयत बिगड़ी, बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
सूरतगढ़ । श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र के गांव करणीसर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ लोटे में रखा पानी पीने से 31 वर्षीय महिला की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मृतका नीतू (31) निवासी करणीसर ने करीब चार दिन पूर्व अपने घर में लोटे में रखा पानी पिया था। पानी पीने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक खराब होने लगी। परिजनों ने उसे तत्काल सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
तीन दिन बाद बीकानेर किया गया था रेफर
सूरतगढ़ में हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने तीन दिन बाद महिला को बीकानेर के पीबीएम (PBM) हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। पीबीएम अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद शुक्रवार को उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका के भाई सुल्तान मेघवाल ने सूरतगढ़ सदर थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
सूरतगढ़ सदर थाना पुलिस ने बताया कि नीतू का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। लोटे के पानी में क्या था या मौत का असल कारण क्या है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट (PM Report) आने के बाद ही होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455।
bhilwarahalchal.com
