सक्रिय सदस्यता अभियान की कार्यशाला आज बुधवार को

By :  vijay
Update: 2024-10-15 11:14 GMT

चित्तौड़गढ़ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से सदस्यता अभियान का द्वितीय चरण पुरा होने के पश्चात सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि 16 अक्टूबर बुधवार को दोपहर 12 बजे ओछड़ी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट की अध्यक्षता में आयोजित होगी। प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी मुख्य वक्ता होंगे। अभियान के लिए रणजीत सिंह भाटी को सक्रिय सदस्यता अभियान का जिला संयोजक मनोनीत किया गया है। कार्यशाला में सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल प्रभारी, सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक, सह संयोजक भाग लेंगे।

Similar News