विकसित कृषि संकल्प अभियान में कृषि वैज्ञानिक गांव-गांव जाकर करेंगे नवीन कृषि तकनीको का प्रचार-प्रसार
चितौडगढ़। विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानो को नवीनतम कृषि तकनीको, उन्नत बीज, उर्वरक और सिंचाई प्रणालियो से अवगत करवाया जाएगा।
विकसित कृषि संकल्प अभियान में कृषि वैज्ञानिक गांव-गांव जाकर करेंगे नवीन कृषि तकनीको का प्रचार-प्रसार
यह अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक जिले भर में 11 ब्लॉको के 45 गांवो से लगभग 10000 किसानो से संवाद करेगी। प्रत्येक टीम प्रतिदिन 3 गांवों में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन करेगी। प्रत्येक टीम में 4-5 विषय विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी, नवोन्मेषी प्रगतिशील किसान आदि शामिल होंगे। इसका मुख्य उद्देश्य किसानो की उत्पादकता व आय बढ़ाना और प्राकृतिक संसाधनो का संरक्षण करना है।
अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिक गांव-गांव जाकर किसानो से चर्चा करेंगे। वे मौजूदा फसलो के लिए उपयुक्त तकनीक, मिट्टी की जांच एवं सुधार, संतुलित उर्वरक का प्रयोग, समय पर बुवाई, फसल संरक्षण और नई किस्मो के बारे में जानकारी देंगे। किसानो से फीडबेक लेकर समस्या समझेंगे, ताकि अनुसंधान एवं विकास की दिशा तय की जा सके, चर्चा का केन्द्र उन्नत तकनीको, सरकारी योजनाओ और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा रहेगा।
विकसित भारत के लिए विकसित खेती व किसानो को समृद्ध करने हेतु महत्वपूर्ण कदम रखेगा। आगामी खरीफ फसलो से सम्बन्धित आधुनिक तकनीको के बारे में किसानो का जागरूक करना। किसानो के लिए उपयोगी विभिन्न कृषि साहित्य के माध्यम से योजनाओ एवं नवीनतम जानकारी साझा करना, साथ ही नवीनतम कृषि यंत्रो का प्रयोग, उन्नत बागवानी, पौधे में रोग एवं रोगोपचार, मृदा स्वास्थ्य कार्ड की सिफारिशो के अनुसार संतुलित उर्वरको को उपयोग, ड्रोन तकनीकी के साथ ही केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओ से रूबरू करवाया जाएगा। अतः किसानो से निवेदन है किं उक्त विकसित कृषि संकल्प अभियान शिविर में दिये गये समय एवं दिनांक को अधिक से अधिक कृषक पधारकर खेती के नवाचार तकनीकी को प्राप्त कर अपना उत्पादन बढ़ाकर आमदनी को बढ़ावें। उक्त कार्यक्रम के नोडल अधिकारी दिनेश कुमार जागा, संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद चित्तौड़गढ़ रहेंगे इनके
कार्यक्रम अटल सेवा केन्द्र पर आयोजित किया जाएगा तथा क्षेत्र की कृषि संबंधित समस्याओ का मौके पर ही कृषि वैज्ञानिको/अधिकारियों द्वारा समाधान किया जाएगा।