संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत विज्ञान में महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त करने का संदेश

Update: 2026-02-12 11:21 GMT


चित्तौडग़ढ़। नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जावदा एवं बडोली माधोसिंह में विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस प्रेरक रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में विज्ञान, स्वास्थ्य, स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, पर्यावरण संरक्षण एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना रहा।

एबीएफ राधाकिशन शर्मा के सानिध्य में आयोजित हुआ तथा इसकी अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय प्रधानाचार्य ने की।

विशिष्ट अतिथियों में जलदाय विभाग से सहायक अभियंता राजेंद्र सिंह चाहर एवं संजय कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अमित वर्मा, डॉ. संदीप, डॉ. निलेश, एएनएम सुमन चौधरी तथा ब्लॉक शिक्षा कार्यालय से मयंक चौधरी उपस्थित रहे।

नेतृत्व जिज्ञासा और ज्ञान से बनता है – एबीएफ शर्मा

मुख्य वक्ता राधाकिशन शर्मा ने इस वर्ष की थीम

“विज्ञान में महिलाओं और बालिकाओं की नेतृत्व क्षमता, समानता एवं सशक्तिकरण” पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान तभी समाज को आगे बढ़ाएगा जब वह स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण से जुड़ा होगा।

उन्होंने कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स, डॉ. आनंदीबाई जोशी, ‘मिसाइल वुमन’ टेसी थॉमस, डॉ. रमन प्रमीला और गणितज्ञ शकुंतला देवी के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि

“नेतृत्व पद से नहीं, जिज्ञासा, परिश्रम और ज्ञान से बनता है।”

जल परीक्षण का लाइव प्रदर्शन

जलदाय विभाग के सहायक अभियंता राजेंद्र सिंह चाहर ने जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रत्यक्ष प्रदर्शन कर स्वच्छ पेयजल के महत्व को समझाया। साथ ही उन्होंने पौधारोपण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

किशोरियों के स्वास्थ्य पर विशेष मार्गदर्शन

चिकित्साधिकारी डॉ. अमित वर्मा ने एनीमिया (रक्ताल्पता) के लक्षण, कारण व रोकथाम के साथ आयरन व फोलिक एसिड के महत्व की जानकारी दी।

एएनएम सुमन चौधरी व श्यामला ने व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म स्वच्छता एवं सैनिटेशन पर उपयोगी जानकारी दी।

Similar News