चित्तौड़गढ़: रावणा राजपूत समाज की महिला शक्ति कल मनाएगी होली फागोत्सव, श्रीराम होटल में जुटेगा समाज

Update: 2026-02-21 12:34 GMT

 चित्तौड़गढ़ | रंगों के पर्व होली की उमंग अब समाज के आयोजनों में दिखने लगी है। अखिल रावणा राजपूत महासभा संस्थान, चित्तौड़गढ़ की महिला शक्ति द्वारा रविवार, 22 फरवरी 2026 को भव्य 'होली फागोत्सव' का आयोजन किया जाएगा।

महिला शक्ति दिखाएगी उत्साह

संस्थान के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह उत्सव शहर के श्रीराम होटल एवं गार्डन में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम में महिला जिला अध्यक्ष रेखा कंवर के नेतृत्व में समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पारंपरिक फाग गीतों और गुलाल के साथ होली मनाएंगी।

पारंपरिक गीतों से गूंजेगा गार्डन

फागोत्सव के दौरान समाज की महिलाओं द्वारा राजस्थानी संस्कृति के अनुरूप भजनों और फाग गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन को लेकर समाज की महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज की महिलाओं को एकजुट करना और अपनी समृद्ध परंपराओं को जीवंत बनाए रखना है।

Similar News