नागरिक सुरक्षा हेतु स्वयंसेवकों के नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ

Update: 2026-02-19 12:03 GMT

चित्तौड़गढ़,। जिले में नागरिक सुरक्षा हेतु स्वयंसेवकों के नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 फरवरी 2026 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र अपने मूल निवास के उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

इस नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत जिले के विभिन्न उपखण्डों में नागरिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न श्रेणियों जैसे तैराक/गोताखोर, वाहन चालक, फायरमैन, आईटीआई/डिप्लोमा धारक, आरएससीआईटी (कम्प्यूटर कोर्स) उत्तीर्ण, एक्स सर्विसमैन/स्काउट गाइड/एनसीसी/एनएसएस/एनवाईके/आपदा मित्र/ग्राम मित्र एवं सरकारी कर्मचारियों के लिए रिक्तियां निर्धारित की गई हैं।

जिले के चित्तौड़गढ़ उपखण्ड में कुल 100 रिक्तियां तथा निम्बाहेड़ा, भदेसर, गंगरार, बेगूं, कपासन, राशमी, डूंगला, बड़ीसादड़ी, भूपालसागर एवं रावतभाटा उपखण्डों में प्रत्येक में 40-40 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं।

Similar News