छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंति पर मराठा समाज ने निकाली शोभायात्रा

Update: 2026-02-19 11:07 GMT

निम्बाहेड़ा। मराठा साम्राज्य के सबसे महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंति के अवसर पर गुरुवार को मराठा समाज के द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर के होलीथड़ा क्षेत्र स्थित श्री कैलाश मंदिर से आरम्भ हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आदर्श कॉलोनी स्थित श्री छत्रपति शिवाजी महाराज सामुदायिक भवन पहुंची, जहां समाज की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मराठा समाज के द्वारा निकाली गई इस शोभायात्रा का नगर के स्वामी विवेकानन्द सर्कल पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, उपाध्यक्ष पुष्कर सोनी, लक्की आहूजा, जगदीश माली, मनोज मालू, मंत्री आशीष बोड़ाना, धर्मपाल जाट, रतन वैष्णव, कैलाश सेन, पूर्व पार्षद गोपाल कुमावत, लोकेंद्र आचार्य, अशोक मालवीय, राहुल वसीटा, नंदकिशोर मेनारिया , दिलीप करजगीर आदि ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा रथ में विराजीत छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

Similar News