पीएमश्री विद्यालयो की जिला स्तरीय बैठक जिला कलक्टर ने दिये आवश्यक निर्देश

Update: 2026-02-18 13:26 GMT

 चित्तौडगढ़ |पीएमश्री विद्यालयों की गतिविधिया एवं उपलब्धि के संबंध में केन्द्रिय स्तर की समिति के आगामी दिवसों में सम्बलन के क्रम में जिले के 17 राजकीय, १ जवाहर नवोदय विद्यालय एवं 1 केन्द्रीय पीएमश्री विद्यालयों की बालोक रंजन जिला कलक्टर चित्तौडगढ़ की अध्यक्षता में हुई ऑनलाईन बैठक एवं दिये आवश्यक निर्देश। केन्द्रिय दल के संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी द्वारा पीएमश्री विद्यालयों को सम्बलन प्रदान किया जायेगा और विद्यालयों के संसहान छात्र प्रगति आवश्यक सुविधाओं की प्रगति हेतु बैठक आयोजित की गई।

प्रमोद कुमार दशोरा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, रामय शिक्षा ने बताया की राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के निर्देशानुसार दिनांक 18:02 2026 को ऑनलाईन बैठक का आलोक रंजन जिला कलक्टर चित्तौड़गढ़ की अध्य क्षता में आयोजित की गई।

बैठक में जिले के 15 राउमावि 2 राउप्रावि 1 जवाहर नवोदय विद्यालय मण्डपिया, 1 केन्द्रिय विद्यालय के संस्था प्रधान, जिले के समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, राजेन्द्र कुमार शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी प्राशि/माशि

मुख्यालय ऑन लाईन जुड़े।

बैठक के मुख्य एजेन्डे पीएम श्री विद्यालयों के शैक्षिक, भौतिक विकास यथा कंप्यूटर लैब, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लासरूम, कौशल शिक्षा, इंटरनेट सुविधा, डिजिटल लाईब्रेरी ईबुक्स पूर्णतया सुसज्जित एकीकृत भौतिकी विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान प्रयोगशाला, खेल सुविधागों से सुसज्जित खेल मैदान, ग्रीन स्कूल, स्कूल इनोवेशन काउंसिल, मिशन लाइफ, आदर सत्कार के लिए कार्यात्मक इको क्लब, विद्यालय के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों की क्षमता निर्माण, प्राथमिक विद्यालयों के लिए बाला की विशेषताएं और जादुई पिटारा, शिक्षण एवं अधिगम सामग्री का उपयोग, मार्गदर्शन और केरियर परामर्श, लड़कियों के लिए आत्मक्षा प्रशिक्षक्षण सत्रों का आयोजन, फर्नीचर की उपलब्धता, बच्चों

की उपस्थिति हेतु चाइल्ड ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर टीच ऐए, शिक्षकों और छात्रों को पहचान पत्र स्वच्छ पेयजल, हाथ धोने की सुविधा और शौचालय, छात्र-छात्राओं के क्रियाशील शौचालय, गद्देदार फर्नीचर नो बैग डे आदि बिन्दुओ पर जिला कलक्टर ने प्रगति जानी एवं आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में परीक्षा, नये शैक्षिक सत्र में नामांकन आदि पर चर्चा हुई।

जिला कार्यालय से डॉ. लीला चतुर्वेदी एवं योगेश अडानिया सहायक परियोजना समन्वयक एवं पीएमश्री प्रभारी, कृष्ण कुमार सोनी पीएमी कार्यक्रम अधिकारी, लोकेश नारायण शर्मा कार्यक्रम अधिकारी इस ऑन लाईन बैठक से

जुड़े।

Similar News