कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा बड़ावली, बागेड़ा घाटा एवं कनेरा में कृषि संकल्प अभियान का आयोजन, 432 किसानों ने लिया भाग

Update: 2025-05-30 11:23 GMT
कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा बड़ावली, बागेड़ा घाटा एवं कनेरा में कृषि संकल्प अभियान का आयोजन, 432 किसानों ने लिया भाग
  • whatsapp icon

चित्तौड़गढ़ । कृषि विज्ञान केन्द्र चित्तौड़गढ़ द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आज बड़ावली, बागेड़ा घाटा एवं कनेरा गांवो में किया गया जिसमें लगभग 432 किसानो ने भाग लिया साथ ही अतिथियो द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत खरीफ फसलो की पुस्तिका, प्राकृतिक खेती एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड के फोल्डर वितरित किये गये।

डाॅ. आर.एस. मीणा, वरिष्ठ वैज्ञानिक, भारत सरकार (एन.बी.एस.एस.), उदयपुर ने विकसित कृषि संकल्प अभियान की महत्वता बताते हुए किसानो के खेत की सेहत की जांच अर्थात मृदा जांच हेतु युवा कृषको को वैज्ञानिक ढ़ग से खेत से मिटटी का नमूना लेने का तरीका बताया। मिटटी जांच के आधार पर फसलो में संतुलित खाद, उर्वरक सिफारिश एवं भूमि सुधार हेतु जिप्सम एवं हरी खाद का प्रयोग करने पर जोर दिया साथ ही पी-एम प्रणाम योजना के बारे में बताया।

कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. रतन लाल सोलंकी ने कृषक हितार्थ केन्द्र की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया तथा किसानों को केन्द्र पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षणों, किसान मेलो, गोष्ठियो ंएवं अन्य प्रसार गतिविधियों मे भाग लेकर आमदनी बढ़ाने की आवश्यकता जताई। साथ ही विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत खरीफ फसलो की उन्नत उत्पादन तकनीकी के बारे में बताया। श्री गोपाल शर्मा, कृषि अधिकारी ने कृषि विभाग की योजनाओ एवं अनुदानो के बारे मे ंबताया। श्री विमल सिंह, कृषि अधिकारी उद्यान ने उद्यान विभाग की योजनाओ एवं अनुदानो के बारे में विस्तृत से बारे में बताया। प्रगतिशील कृषक श्री निलेश धाकड़, बड़ावली, दिनेश धाकड़ बागेड़ा घाटा एवं  बालकिशन धाकड़, कनेरा ने अपने द्वारा अपनाई गई नवीनतम कृषि तकनीकी के बारे में बताया।

विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में  भरत धाकड़, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि, पूर्व सरपंच बागेड़ा घाटा  सुरेश धाकड़,  रामचन्द्र मालवीय कनेरा सहित जनप्रतिनिधि एवं  रामचन्द्र बगड़, सहायक कृषि अधिकारी,  धर्मेन्द्र मेघवाल,  सुनिल धाकड, मयंक चित्तौड़ा, कृषि पर्यवेक्षक केन्द्र के संजय कुमार धाकड़, तकनीकी सहायक, शंकर लाल नाई, सहायक कृषि अधिकारी(सेवानिवृत) आदि अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Similar News