16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस: उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों का सम्मान

Update: 2026-01-25 11:50 GMT

 

राजसमंद। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निर्वाचन प्रक्रिया एवं स्वीप गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों और संस्थाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 20 व्यक्तियों एवं एक संस्था को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेश बुनकर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी   बृजमोहन बैरवा सहित निर्वाचन शाखा एवं स्वीप के कार्मिक उपस्थित रहे।

सम्मानित होने वालों में कालूसिंह राणा, तहसीलदार रेलमगरा;   मांगीलाल, विकास अधिकारी कुम्भलगढ़;    कमलेन्द्र सिंह राणावत, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देलवाड़ा;   सुरेश कुमार गर्ग, नायब तहसीलदार बार;   दौलत सिंह शक्तावत, अतिरिक्त विकास अधिकारी खमनोर;   महेन्द्र सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी निर्वाचन विभाग;   गौरव नारनोलिया, सूचना सहायक स्वीप कार्यालय शामिल रहे।

इसी क्रम में  पूजा नायक, अध्यापक म.गा.वि. (अ.मा.) आसोटिया;  राजेश हरसोलिया, अध्यापक;   प्रमोद कुमार, अध्यापक राउप्रावि माताजी का गांव;   करण कुमार, व्याख्याता राउमावि साथिया;   गजेन्द्र वर्मा, व्याख्याता राउमावि खाखरमाला;  पुरण दास वैष्णव, अध्यापक;   महेश चन्द्र महावर, राउमावि धांयला;   उमाशंकर दशोरा, राउमावि चौकड़ी;   सपना रघुवंशी, बाल निकेतन गांधी सेवा सदन राजसमंद;   राजेश गुर्जर, अध्यापक राउप्रावि सोनियाणा;   पंकज दशोरा, भू-अभिलेख निरीक्षक; श्रीमती रेखा सोनी, अध्यापिका राउमावि नेगड़िया तथा  अनिल कुमार खटीक, अध्यापक राउमावि चावण्डिया को सम्मानित किया गया।

Similar News