पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में कांग्रेस का महंगाई के विरोध में प्रदर्शन कल
By : vijay
Update: 2026-03-24 12:10 GMT
निंबाहेड़ा |निंबाहेड़ा एवं छोटीसादड़ी ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई, रसोई गैस, पेट्रोल एवं डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
यह प्रदर्शन कल दिनांक 25 मार्च बुधवार को प्रातः 12:15 बजे उपखंड कार्यालय निंबाहेड़ा पर आयोजित होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
निंबाहेड़ा व छोटीसादड़ी ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने समस्त कांग्रेस जनों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।