गायत्री शक्तिपीठ: 27 मार्च को श्रद्धा का महासंगम, पंचकुंडीय यज्ञ और कन्या पूजन के साथ सजेगा आध्यात्मिक अनुष्ठान

By :  vijay
Update: 2026-03-24 11:57 GMT


चित्तौड़गढ़। चैत्र नवरात्रि के समापन और श्री रामनवमी के पावन पर्व पर स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अखिल विश्व गायत्री परिवार (शांतिकुंज, हरिद्वार) के दिशा-निर्देशों के अनुसार शक्तिपीठ पर सुबह 8:00 बजे से पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ, अनुष्ठानों की पूर्णाहुति, कन्या पूजन और कन्या भोज का भव्य आयोजन होगा।

गायत्री शक्तिपीठ चित्तौड़गढ़ के ट्रस्ट मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन भी साधकों और परिजनों ने नवरात्रि के दौरान नौ दिवसीय अनुष्ठान या साधना की है, वे शक्तिपीठ पहुंचकर इस सामूहिक पंच कुंडीय यज्ञ में अपनी पूर्णाहुति कर सकते हैं। यज्ञ के पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कन्या पूजन किया जाएगा और कन्या भोज के माध्यम से रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

ट्रस्ट मंडल ने परमपूज्य गुरुदेव और वंदनीया माताजी के प्रतिनिधि के रूप में सभी देशवासियों, अनुसंधानकर्ताओं और धर्म प्रेमियों से अपील की है कि वे शुक्रवार सुबह 8 बजे समय पर उपस्थित होकर यज्ञ में आहुति दें और धर्म लाभ उठाएं।

Similar News