चित्तौड़गढ़ समस्त पारलिया देवरी पंचायत रविवार को समस्त गौ भक्तों द्वारा गांव पारलिया कस्बे में मां नर्मदे मैय्या गौ शाला का नीम का मुहूर्त किया गया। इस अवसर पर गौ भक्तों ने पूजा अर्चना कर गौ माता की सेवा और रक्षा के लिए प्रार्थना की इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौ भक्त उपस्थित थे, जिन्होंने गौ शाला के निर्माण के लिए दान और सहयोग दिया। गौ भक्तों ने गौ माता की पूजा की और उनके लिए दुआएं मांगी मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने बताया कि गौ शाला का निर्माण गौ भक्तों की सेवा और गौ माता की रक्षा के लिए किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गौ शाला में गौ माताओं के लिए चारा, पानी और चिकित्सा की व्यवस्था की जाएगी।