ग्राम पंचायत सावा में अधूरे विकास कार्यों को लेकर 23 फरवरी को पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत के नेतृत्व में धरना

Update: 2026-02-22 11:40 GMT

चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सावा में कांग्रेस सरकार में स्वीकृत विकास कार्यों को लेकर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में सावा बस स्टैंड पर 23 फरवरी सोमवार को प्रातः 11 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम जाट एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियो की मौजूदगी में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि उपतहसील सावा, जिसमें कर्मचारियों के पद स्वीकृत हो चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है शीघ्र शुरू करवाने, आईटीआई सावा की बिल्डिंग बनकर तैयार है, लेकिन अभी तक संबंधित विभाग को हैंडओवर नहीं की गई है। वर्तमान में आईटीआई की कक्षाएं चित्तौड़गढ़ राजकीय आईटीआई में संचालित हो रही हैं। अतः आईटीआई बिल्डिंग विभाग को हैंडओवर कराकर कक्षाएं सावा में ही प्रारम्भ करवाई करवाने, सावा से मीणों का कंथारिया रोड का कार्य, जो मीणों का कंथारिया से पहले ही रोक दिया गया है, उसे पुनः चालू करवाने अतिवृष्टि से जो किसानो को नुकसान हुआ है उसका मुवावजा दिलाने को लेकर यह धरना आयोजित किया जाएगा पूर्व में 2 सप्ताह पूर्व जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ के नाम ज्ञापन सौंपा गया था जिस पर उक्त विकास कार्यों को शुरू करवाने को लेकर कोई कार्यवाही नहीं हुई उसी के मद्देनजर ग्रामीणों के साथ धरना आयोजित होगा।

Similar News