किसान परिवार के बेटी निर्मला मेनारिया ने रचा इतिहास, RAS 2023 में हासिल की सफलता
चित्तौड़गढ़ (प्रतिनिधि) जिले के गांव पिंड निवासी निर्मला मेनारिया ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर RAS 2023 परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साधारण किसान परिवार से आने वाले निर्मल ने यह उपलब्धि प्राप्त कर युवाओं के लिए प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
निर्मला मेनारिया (पति स्व. नितेश व्यास “सीए”) देवीलाल मेनारिया की पुत्री हैं, जो वर्ष 2013 से कृषि विभाग में कार्यरत रहे हैं। करीब 13 वर्षों तक शासकीय सेवा निभाते हुए उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी। उनकी मेहनत का परिणाम वर्ष 2021 में सामने आया, जब उन्होंने RAS परीक्षा उत्तीर्ण कर खाद्य विभाग में फूड इंस्पेक्टर के पद पर चयन प्राप्त किया। वर्तमान में वे जयपुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के रूप में स्वा स्थ्य विभाग में कार्यरत हैं।
नौकरी के साथ निरंतर अध्ययन करते हुए उन्होंने RAS 2023 में भी सफलता हासिल कर अपनी क्षमता का परिचय दिया है और उनकी प्रथम पोस्टिंरग तहसीलदार के पद पर अजमेर में हुई है। निर्मला मेनारिया की इस सफलता से गांव पिंड सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। समाज, परिजनों, मित्रों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद यदि व्यक्ति में दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर मेहनत करने का जज्बा हो, तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है।