सदस्यता अभियान को गति देने पार्टी पदाधिकारी प्रवास करेंगे

By :  vijay
Update: 2024-09-16 13:56 GMT

 

चित्तौड़गढ़  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबंर तक "सेवा पखवाड़ा" मनाया जायेगा। 17 सितम्बर से मोदी जी के जन्मदिवस पर विभिन्न सेवा कार्य किये जायेंगे साथ ही प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर घर-घर जनसम्पर्क किया जायेगा। सदस्यता अभियान के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रवास के दौरान मानिटरिंग कमिटि से संपर्क कर अभियान को गति देंगे साथ ही पदाधिकारी क्षेत्रों में लगातार बैठक कर स्थानीय कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पुरा करने कार्यकर्ताओं से सक्रिय रूप से जुड़ने को प्रेरित करेंगे। घर घर जनसंपर्क अभियान को लेकर दिनांक 17, 18 व 19 सितम्बर को प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार चित्तौड़गढ़ में बेंगु एवं निम्बाहेड़ा में भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, चित्तौड़गढ़ में भाजपा जिला महामंत्री एवं सदस्यता अभियान जिला संयोजक रघू शर्मा, कपासन में जिला प्रभारी हेमंत लांबा व बड़ीसादड़ी में महेंद्र मेघवाल का प्रवास रहेगा।

Similar News