जीतावल विद्यालय में मनाया प्रताप का राज्यारोहण दिवस

Update: 2026-02-28 13:02 GMT


चितौड़गढ़

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जीतावल चिक्सी में राज्य सरकार के आदेशानुसार महाराणा प्रताप का राज्यारोहण दिवस मनाते हुए प्रताप के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं को नाटक के रूप में प्रदर्शित कर उनकी जीवन कथा से परिचित कराया गया इस से विद्यार्थी भाव विभोर हो गए प्रश्नोत्तरी में कक्षा 4 की छात्रा कल्पना रावल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान दिनेश आमेटा एवं संचालन अशोक बसेर ने किया

कार्यक्रम में पारितोषिक वितरण शिवकुमारी व्यास ने किया एवं श्वेता आचार्य एवं श्रीमती प्रियंका ने कार्यक्रम की रूप रेखा बनाकर सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया

Similar News