महिलाओं एवं नवयुवतियों में जागरूकता के लिए ‘द केरला स्टोरी 2’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन

Update: 2026-03-06 14:40 GMT

 निम्बाहेड़ा  । भारतीय जैन संगठना निम्बाहेड़ा (बीजेएस) द्वारा नगर की महिलाओं एवं नवयुवतियों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निम्बाहेड़ा स्थित क्रेजी मल्टीप्लेक्स सिनेमा में फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस फिल्म को देखने के लिए नगर की बड़ी संख्या में महिलाएं एवं नवयुवतियां उपस्थित रहीं और फिल्म के माध्यम से समाज में जागरूक रहने का संदेश ग्रहण किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं भारतीय जैन संगठना के संरक्षक अशोक नवलखा एवं भारतीय जैन संगठना अध्यक्ष वीरेश चपलोत उपस्थित रहे। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष प्रकाश चेलावत, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, बीजेएस स्मार्ट गर्ल हेड मुकेश बम, स्मार्ट गर्ल ट्रेनर एवं कार्यक्रम संयोजक शिल्पा जैन, अल्पना चपलोत, बूथ अध्यक्ष सीए नितेश शर्मा सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।

पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने कहा कि आज के समय में युवतियों को शिक्षा, संस्कार और जागरूकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक सोच, सतर्कता और सही मार्गदर्शन से ही महिलाएं सुरक्षित एवं सशक्त बन सकती हैं। नवलखा ने भारतीय जैन संगठना द्वारा महिलाओं और युवतियों के लिए किए जा रहे जागरूकता अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को जागरूक और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में युवतियों और महिलाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजन उन्हें वर्तमान समय की चुनौतियों और परिस्थितियों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं तथा सामाजिक मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाते हैं।

Similar News