जिला कलक्टर 27 मार्च को करेंगे भूपालसागर की गूंदली ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल

Update: 2026-03-24 06:21 GMT

चित्तौड़गढ़ । जनसुनवाई एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिला कलक्टर की अध्यक्षता में भूपालसागर पंचायत समिति की गूंदली ग्राम पंचायत में 27 मार्च (शुक्रवार) को रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) रामचंद्र खटीक ने बताया कि रात्रि चौपाल में जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। ग्रामीणजन अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को सीधे जिला कलक्टर के समक्ष रख सकेंगे।

Tags:    

Similar News