दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
चितौड़गढ़ |भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र चितोड़गढ के चितौड़गढ़ नगर, चंदेरिया, बस्सी, घोसुंडा, सावा एवं भदेसर मंडल का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर शनिवार एवं रविवार को अलग अलग सत्रो मे गोपालनगर स्थित एक निजि रिसोर्ट मे हुआ। शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठन की रिति नीति इतिहास कार्यपद्धति एवं सिद्धांतों के बारे में जानकारी दी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर मे पदाधिकारियो को संबोधित करते हुये केन्द्र एवं राज्य सरकार कि उपलब्धियो पर बोलते हुये सांसद सी पी जोशी ने कहा कि आज़ादी के बाद लंबे समय तक देश में ऐसी नीतियां रहीं, जिनसे भारत की आत्मनिर्भरता कमजोर हुई और विदेशी निर्भरता बढ़ी। उन्होंने कहा कि एक समय “सोने की चिड़िया” कहलाने वाला भारत आर्थिक और रक्षा क्षेत्र में पिछड़ गया, लेकिन समय के साथ परिस्थितियां बदली। उन्होंने कि जनसंघ से शुरू हुई यात्रा आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में 303 सांसदों तक पहुंची है, जो कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि निरंतर संवाद, सेवा एवं संपर्क से संगठन में मजबुती आती है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुए परमाणु परीक्षण के बाद भारत की वैश्विक छवि मजबूत हुई। वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद देश में तेज़ी से विकास हुआ। गरीब कल्याण योजनाओं जैसे आवास, शौचालय, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और ग्रामीण सड़क योजना से आमजन को सीधा लाभ मिला। आज भारत खाद्यान्न, मोबाइल निर्माण, स्टील और डेयरी उत्पादन में विश्व में अग्रणी बन रहा है तथा रक्षा क्षेत्र में आयातक से निर्यातक की दिशा में बढ़ रहा है। राजस्थान कि भाजपा सरकार ने किसानों, गरीबों और ग्रामीण विकास के लिए ठोस कार्य किए हैं, जबकि कांग्रेस सरकारों ने भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी की। सासद जोशी ने आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और 2047 के “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में योगदान दें। विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने कहा कि राजनीति में आगे बढ़ने के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि पद मिलने के बाद भी व्यक्ति अपने मूल स्वभाव और व्यवहार में बदलाव न लाए। चाहे कोई विधायक बने, सांसद बने, मंडल अध्यक्ष, सरपंच, जिला परिषद सदस्य या पंचायत सदस्य पद किसी को भी मिल सकता है, लेकिन जो व्यक्ति सामान्य कार्यकर्ता की तरह जनता से जुड़ा रहता है, वही लंबे समय तक सफल होता है। सभी साथियों से विनम्र आग्रह है कि चाहे आप उपसरपंच बनें, पार्षद बनें, चेयरमैन बनें या किसी भी दायित्व में रहें अपने अंदर कभी अहंकार या बनावटी बदलाव न आने दें। जनता और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव ही आपकी असली ताकत है। राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है। भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि पर अपने संबोधन मे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्य विस्तार केवल संगठन बढ़ाने का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की व्यापक सोच का हिस्सा है। हमारी दृष्टि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र पर आधारित है, जो समाज के हर वर्ग को जोड़ने और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करता है। जिला प्रभारी विमल अग्रवाल ने भाजपा के इतिहास व विकास के बारे मे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का उद्भव 1980 में हुआ, जिसकी वैचारिक जड़ें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनसंघ से जुड़ी हैं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित जनसंघ से शुरू हुआ यह सफर आज देश की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बन चुका है।
शुरुआती संघर्ष के बाद अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा ने 1998 में केंद्र में सरकार बनाई। 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने ऐतिहासिक बहुमत हासिल कर नई ऊंचाइयों को छुआ।प्रदेश प्रकोष्ठ सह प्रभारी श्रवण सिंह राव ने वैचारिक अधिष्ठान पर विचार रखे। जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद ने बुथ प्रबंधन के बारे मे जानकारी दी।
पूर्व जिलाध्यक्ष मिठ्ठु लाल जाट ने भाजपा की कार्य पद्धति के बारे मे विस्तार से मार्गदर्शन दिया। प्रदेश आईटी समन्व्यक यशवंत मंडावरा ने सत्र को संबोधित करते हुये सोशल मीडिया, एआई, नमो एप्प व सरल एप्प की आवश्यकता एवं उपयोगिया के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।
जिला महामंत्री एवं प्रशिक्षण अभियान के जिला संयोजक रघु शर्मा, झालावाड़ सह प्रभारी सागर सोनी,पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी, भंवर सिंह खरडी बावड़ी, अनिल सुखवाल, हीरालाल रायका, गजेन्द्र सिंह, पूर्व न्यास अध्यक्ष सुरेश झंवर, संजू लढ्ढा, मंचासिन रहे। संचालन पूर्व नगर महामंत्री अनिल ईनाणी ने किया। शिविर मे
जिला मंत्री गोवर्धन जाट, गोपाल चौबे, देशराज गुजर, जिला कोषाध्यक्ष हरीश इनाणी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला प्रवक्ता दीपक शर्मा, संजु लढ्ढा,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी, जिला आईटी संयोजक नंद किशोर लौहार, सह संयोजक आशिष शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अविनाश शर्मा, देवकिशन जाट, रविन्द्र शर्मा,
गोपाल राजोरा,राजमल सुखवाल, रोहिताश जाट, शैलेन्द्र झंवर, ओमप्रकाश शर्मा, शांतीलाल शर्मा, भरत जागेटिया सहित मंडलो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
