चित्तौड़गढ़ भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर गुरूवार को महिला मोर्चा बजट संवाद एवं महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि भाजपा के बजट अब केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से निर्णायक शक्ति बनाने का सशक्त माध्यम बन चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाएं अब केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास की निर्माता हैं। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस शासन में जहां महिलाएं असुरक्षा और उपेक्षा का शिकार रहीं, वहीं भाजपा सरकार के बजट ने महिला शक्ति को आत्मनिर्भरता, सम्मान और नेतृत्व का मजबूत आधार दिया है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद प्रस्तुत हर बजट में महिलाएं केंद्र में रही हैं चाहे शौचालय निर्माण हो, आवास योजनाओं में महिलाओं को मालिकाना हक हो, चाहे जनधन खाते हों या लखपति दीदी जैसी योजनाएं। प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड ने कहा कि राजस्थान में अब तक 16 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं, जो आज अपने परिवारों की आर्थिक रीढ़ बनकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं। चितौड़गढ मे सांसद सी. पी. जोशी द्वारा शुरू किया गया राजसखी सेंटर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा, हालिया बजट में राजसखी स्टोर्स की घोषणा से प्रदेशभर की महिलाओं को अपने हुनर और उत्पादों को सीधे बाजार तक पहुंचाने का सशक्त मंच मिलेगा। राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में महिला अपराधों में 15 प्रतिशत की कमी आई है, जो भाजपा सरकार की नीयत और नीति—दोनों को दर्शाती है। उन्होंने सवाल किया कि क्या महिलाएं केवल सरकार के भरोसे रहें या खुद को इतना सक्षम बनाएं कि कोई आंख उठाकर देखने की हिम्मत भी न कर सके। उन्होंने कहा कि अब वक्त बदल चुका है—मोदी युग की महिला कमजोर नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी है। ड्रोन दीदी, सोलर दीदी और लखपति दीदी जैसी योजनाएं इसी बदलाव की पहचान हैं। राजनीतिक भागीदारी पर बोलते हुए राठौड़ ने कहा कि 33 प्रतिशत नहीं, लक्ष्य 50 प्रतिशत होना चाहिए। भाजपा में परिवारवाद नहीं, बल्कि योग्यता को अवसर मिलता है, इसलिए सक्षम महिलाओं को आगे आकर नेतृत्व संभालना होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाएं महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को सुनिश्चित करती हैं तथा महिला मोर्चा संगठन इन योजनाओं को अंतिम पंक्ति की महिला तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा ने अतिथियों के स्वागत से की। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जिसने महिलाओं को केवल आत्मनिर्भर ही नहीं, बल्कि विकास की निर्माता बनाने की ठोस और दूरदर्शी नीति बनाई है। प्रदेश उपाध्यक्ष संजू मिश्रा, प्रदेश मंत्री मूर्ति मीणा, प्रदेश मंत्री शिखा वेद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सिंपल वैष्णव, आरती कोगटा, रेखा पडिहार, प्रधान देवेंद्र कुंवर, जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, श्रवण सिंह राव मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष वृषा कृपलानी ने किया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुधा जागेटिया, जिला महामंत्री प्रिया कुंवर राणावत, जिला उपाध्यक्ष अभिलाषा शर्मा, जिला मंत्री सुधा सोनी, जिला मंत्री विधा अग्रवाल, निंबाहेड़ा नगर अध्यक्ष आरती शर्मा, पूर्व सरपंच मंजू वैष्णव, सरपंच पुष्पा भट्ट, अकोला अध्यक्ष तारा मालीवाल सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सम्मेलन के पश्चात प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने सांवलिया सेठ, वायण माता एवं अन्नपूर्णा माता के दर्शन किए। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार चित्तौड़गढ़ आगमन पर जिलेभर में जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। महिला कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।