कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी का निधन,62 साल की उम्र में ली आख़िरी सांस, 2023 से कोमा में थे
जयपुर:
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष **रामेश्वर डूडी** का शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे निधन हो गया। वे अगस्त 2023 से ब्रेन हैमरेज के बाद कोमा में चल रहे थे।
डूडी को जयपुर और दिल्ली में लंबे समय तक इलाज मिला, हाल ही में उन्हें बीकानेर स्थित घर लाया गया था, जहां उनके लिए विशेष आईसीयू वार्ड बनाया गया था। शुक्रवार देर रात तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने वहीं अंतिम सांस ली।
राजनीतिक सफर
* पंचायत समिति प्रधान से राजनीति की शुरुआत
* जिला प्रमुख, विधायक और सांसद रहे
* राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बने
* किसानों की आवाज़ के तौर पर रहे पहचाने जाते
* *“किसान केसरी”* कहकर लोग पुकारते थे
---
पारिवारिक पृष्ठभूमि
* मूल निवासी: नोखा के रायसर गांव
* पत्नी: सुशीला डूडी (वर्तमान में नोखा से विधायक)
* निधन के समय उम्र: 62 वर्ष
अंतिम संस्कार
भतीजे **अतुल डूडी** ने बताया कि अंत्येष्टि बीकानेर के जाट बगीची में शनिवार दोपहर 1 बजे होगी।
📌
