चिकित्सा जगत का महासंगम: 29 मार्च को आयोजित होगी सीएमई संगोष्ठी
By : vijay
Update: 2026-03-19 14:50 GMT
उदयपुर, । मेडिसिन विभाग रविन्द्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज एवं एपेकॉन 86 ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) का आयोजन 29 मार्च को आरएनटी मेडिकल कॉलेज के सभागार भवन में आयोजित किया जाएगा।
मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. ओ.पी. मीणा ने बताया कि उदयपुर संभाग के लगभग 200 वरिष्ठ चिकित्सकों के सम्मिलित होने की संभावना है। एपेकॉन 86 ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. बी.एस. बंसल ने बताया कि ऐसी सीएमई का आयोजन एक वर्ष में दो बार किया जाता है।संगोष्ठी के आयोजन सचिव डॉ. हेमलता के अनुसार उदयपुर के ख्यातिनाम चिकित्सक डॉ. भारती भूषण, उदयपुर के डॉ. कपिल गर्ग, डॉ. अनिल शेखावत, डॉ. नरेश सरीन एवं डॉ. कमलेश आहूजा विषय वस्तु पर विचार व्यक्त करेंगे।