महिलाओं ने पारम्परिक वेशभूषा में मनाया ईसर-गणगौर पर्व
By : vijay
Update: 2026-03-19 12:45 GMT
उदयपुर । गिरधर घीसी ग्रुप न्यू अरविन्द नगर में रंगतेरस के अवसर पर फूलो की होली एवं गणगौर का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। वैदवती ग्रुप ने संगीत से समा बांध दिया। 60-70 महिलाओं ने आयोजन का आनन्द उठाया। कार्यक्रम संयोजिका संगीता जैन व नेहा जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम का आगाज माता गणगौर की वंदना से हुआ। जिसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लग गई। सखियों ने लोक गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दो-दो मिनट की नृत्य प्रस्तुतियों में महिलाओं के उत्साह और तैयारी ने जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया। सदस्यों ने पारंपरिक राजपूती पोशाक में सम्मिलित होकर राजस्थान की समृद्ध संस्कृति को जीवंत कर दिया। पूरा परिसर केसरिया और लहरिया के रंगों से सराबोर नजर आया।