खेरवाड़ा में सतर्कता दल की बड़ी दबिश: 9 घरेलू गैस सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण जब्त

By :  vijay
Update: 2026-03-18 16:10 GMT

उदयपुर,। घरेलू/व्यावसायिक गैस सिलेण्डरों की कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग को रोकने के लिए जिला कलक्टर नमित मेहता ने तहसीलवार सतर्कता दल गठित किए गए है। इसमें तहसीलदार, पुलिस निरीक्षक, प्रवर्तन अधिकारी/निरीक्षक, ऑयल कम्पनी के विक्रय अधिकारी को सम्मिलित किया गया है।

बुधवार को जिला रसद अधिकारी ग्रामीण मनीष भटनागर के निर्देशानुसार मनाली भट्ट एवं दीपिका रोत ने खेरवाड़ा स्थित आदिनाथ एन्टरप्राइसेस में अवैध सिलेण्डरों का भण्डारण एवं रिफिलिंग की सूचना पर कार्यवाही की। इस दौरान मौके से 9 घरेलू गैस सिलेण्डर तथा गैस ट्रांसफर में प्रयुक्त उपकरण जब्त किए गए । कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार रमेश मीणा मौजूद रहे। जिला रसद अधिकारी ने अवगत कराया गया कि आगामी दिनों में भी उक्त कार्यवाही जारी रहेगी एवं किसी भी प्रकार की सूचना जिला कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम, सम्बन्धित प्रवर्तन अधिकारी/निरीक्षक अथवा जिला रसद अधिकारी को दी जा सकती है। प्रकरण में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

Similar News