एसीबी की बड़ी कार्रवाई, महिला सहायक लेखाधिकारी 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Update: 2025-05-31 09:16 GMT
एसीबी की बड़ी कार्रवाई, महिला सहायक लेखाधिकारी 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
  • whatsapp icon

डूंगरपुर।एसीबी उदयपुर यूनिट ने महिला एवं बाल विकास विभाग के गोगुन्दा स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय की सहायक लेखाधिकारी को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उसने दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बकाया मानदेय जारी करने के बदले रिश्वत मांगी थी। आरोपी मूलत: डूंगरपुर जिले की है।

इसके बाद सहायक लेखाधिकारी ने दोनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से 4500-4500 रुपए की मांग कर दी। रिश्वत की राशि के लिए दोनों को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय गोगुन्दा बुलाया।

एसीबी एएसपी अनन्त कुमार ने बताया कि सहायक लेखाधिकारी गोकुल विलेज सवीना निवासी नूतन शाह पंड्या को कार्यालय में 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। 21 मई को शिकायत मिली थी कि आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का अक्टूबर 2024 से अब तक मानदेय अटका हुआ है। इस बारे में बाल विकास परियोजना अधिकारी गोगुन्दा कार्यालय की सहायक लेखाधिकारी नूतन शाह से सम्पर्क किया, लेकिन नूतन शाह की ओर से अनावश्यक कारणों से भुगतान रोका जाता रहा।

इसके बाद सहायक लेखाधिकारी ने दोनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से 4500-4500 रुपए की मांग कर दी। रिश्वत की राशि के लिए दोनों को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय गोगुन्दा बुलाया।

Tags:    

Similar News