खांसी की प्रतिबंधित दवा लिखने पर चिकित्सक और फार्मासिस्ट निलंबित
By : राजकुमार माली
Update: 2025-10-03 14:53 GMT
जयपुर राजस्थान में चिकित्सा विभाग ने सीकर जिले में हाथीदेह पीएचसी में बच्चों के लिए खांसी की प्रतिबंधित दवा लिखे जाने पर एक चिकित्सक और एक फार्मासिस्ट को निलंबित किया गया हैं।
विभाग के अनुसार भरतपुर एवं सीकर में दो बच्चों की मौत के प्रकरण में प्राप्त रिपोर्ट में सामने आया है कि चिकित्सक द्वारा दोनों ही बच्चों को डैक्ट्रामैट्रोफन हाइड्रो ब्रोमाइड सिरप नहीं लिखी गई है। प्रोटोकॉल के अनुसार बच्चों को यह दवा नहीं लिखी जाती है। सीकर के अजीतगढ़ ब्लॉक की हाथीदेह पीएचसी पर एक बच्चे को खांसी की यह दवा लिखे जाने का मामला सामने आया था, जिस पर चिकित्सक डा पलक एवं फार्मासिस्ट पप्पू सोनी को निलंबित कर दिया गया है।