झालावाड़ में हनीट्रैप और बीमा फ्रॉड का बड़ा गिरोह पकड़ाया, 13 गिरफ्तार

Update: 2025-10-01 06:33 GMT


झालावाड़ हलचल: संगठित अपराधों पर नकेल कसने के लिए चल रही पुलिस मुहिम में झालावाड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महीनों की निगरानी के बाद हेमराज सुमन गैंग का भंडाफोड़ किया गया। कार्रवाई में 1 महिला सहित 13 आरोपी गिरफ्तार किए गए। यह गिरोह बीमा धोखाधड़ी, हनीट्रैप, जबरन वसूली और अवैध कारोबार में सक्रिय था।

गोपनीय सूचना से खुला अपराध जाल:

24 सितंबर को कोतवाली को गोपनीय सूचना मिली कि हेमराज सुमन और उसके साथी ट्रैक्टर व बड़े वाहनों को फाइनेंस पर उठाकर, उन्हें क्षतिग्रस्त कर चोरी का मुकदमा दर्ज कर बीमा कंपनियों से लाखों की ठगी करते हैं।

पुलिस कार्रवाई:

एसपी अमित कुमार और एएसपी चिरंजीलाल मीणा के निर्देशन में लगभग 20 टीमों ने झालावाड़, झालरापाटन, सारोला और कोटा में छापेमारी की। मुख्य सरगना हेमराज सुमन और अन्य आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया।

बरामद सामग्री:

पुलिस वर्दी और जूते, हथियार, लकड़ी-पाइप

महिलाओं के साथ फर्जी बलात्कार मामलों के दस्तावेज

कई वाहनों के मूल कागजात, बैंक पासबुक, स्टांप इत्यादि

छह वाहनों की अलग-अलग नंबर प्लेटें

गिरोह के प्रमुख अपराध:

बीमा धोखाधड़ी: किसानों को फंसाकर ट्रैक्टर और बड़े वाहन उठाकर बीमा क्लेम ठगना।

हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग: महिला सदस्यों के माध्यम से प्रभावशाली लोगों को फंसाकर मोटी रकम ऐंठना।

अन्य अपराध: वाहनों के फर्जी कागजात, मादक पदार्थ और हथियार तस्करी, नकली नंबर प्लेट के जरिए अवैध कारोबार।

गिरफ्तार आरोपी:

हेमराज सुमन (44), मुरारी लाल सुमन (26), सीताराम मीणा, सीमा मीणा, रियाज (37), सोहेल खान (30), मोहम्मद फारूख खान (33), योगेन्द्र सिह (44), लेखराज भील (20), पुरूषोतम माली (45), अमन (20), तोसिफ (24) और कालू मीणा (34)।

गिरोह का दायरा:

इस गैंग में राजस्थान और यूपी के 20-25 और बदमाश भी शामिल होने की आशंका है। अब तक की जांच में राजस्थान और मध्यप्रदेश में सैकड़ों ट्रैक्टरों के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि हुई है। हेमराज सुमन पहले भी कई थानों पर हनीट्रैप के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।

Similar News