फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सात घंटे बाद काबू, दो करोड़ से अधिक का नुकसान

By :  vijay
Update: 2025-06-28 18:10 GMT
फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सात घंटे बाद काबू, दो करोड़ से अधिक का नुकसान
  • whatsapp icon

अलवर के मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र स्थित कुलदीप इंजीनियरिंग प्रा. लि. नामक फैक्टरी में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। यह फैक्टरी लकड़ी के एक्सपोर्ट पैलेट और बॉक्स बनाती है। आग सुबह करीब साढ़े चार बजे लगी, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कर्मचारियों के सहयोग से लगातार पानी का छिड़काव कर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

फैक्टरी प्रबंधन के अनुसार इस अग्निकांड में दो से ढाई करोड़ रुपए तक का नुकसान हुआ है। आग से फैक्टरी के दो प्लांट पूरी तरह जलकर राख हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

कंपनी के जीए ऑपरेशन प्रमुख मोहम्मद इनाम जिलानी ने बताया कि फैक्टरी में बने पैलेट और बॉक्स ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में सप्लाई किए जाते हैं। शनिवार सुबह करीब पांच बजे आग लगने की सूचना कर्मचारियों को मिली। तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया, जिसके बाद नगर निगम, सिविल डिफेंस, अशोक लीलैंड और एमआई क्षेत्र की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं।

दमकलकर्मी बुलीराम ने बताया कि सभी टीमों ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था। फैक्टरी मालिक राजेश कुमार गुरुग्राम में रहते हैं। आग से हुए नुकसान के बाद फैक्ट्री प्रशासन बेहद आहत है। घटना की सूचना पुलिस और अन्य विभागों को दे दी गई है। आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है।

Similar News